लखीमपुरखीरी, जून 23 -- बेलरायां सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) का मामला शांत नहीं हो रहा है। संघ से जुड़ी समूह की भारी संख्या में महिलाएं सोमवार को विकास भवन स्थित उपायुक्त एनआरएलएम दफ्तर पहुंच गई। समूहों की महिलाओं का कहना है कि जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। समूह की महिलाओं का यह भी आरोप है कि सीएलएफ में आठ से 10 साल तक से पदाधिकारी काम कर रहे हैं चुनाव ही नहीं कराया गया है। उपायुक्त एनआरएलएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बेलरायां सीएलएफ से जुड़ी तमाम महिलाओं ने सोमवार को डीएम, सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर उपायुक्त एनआरएलम के कार्यालय पहुंच गई। महिलाओं ने उपायुक्त के सामने सीएलएफ के कई मामले उठाए। आरोप लगाया कि सीएलएफ के पदाधिकारियों ने उन समूहों को लाखों रुपए दिए जो सीएलएफ से सम्बद्ध नहीं हैं। शिका...