लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के खैरटिया गांव में सोमवार शाम को घर से निकले 14 वर्षीय किशोर पर तेंदुए ने हमला कर जान ले ली। मंगलवार को उसका शव मिलने पर गांव वाले भड़क गए। उन्होंने वन विभाग को किशोर का शव कब्जे में लेने नहीं दिया है। गांव वालों का कहना है कि लगातार हमलों के बाद भी वन विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा। ग्रामीण किशोर की मौत पर 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बेलरायां रेंज के गांव खैरटिया निवासी 14 वर्षीय किशोर राजकमल सोमवार शाम को घर से टहलने निकला था। पूरी रात वापस नहीं आया। लोगो ने सुबह उसकी तलाश शुरू की तो खैरटिया स्टेशन से 100 मीटर दूर उसकी लाश मिली। गले का मांस कोई जंगली जानवर खा गया था। शव मिलने के बाद भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर किसान यूनियन के लोग भी पहुंच गए। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.