रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बेलराइज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को लालपुर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें साहब सिंह को अध्यक्ष और सुनील कुमार को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा कमलेश डाली को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार व प्रकाश सिंह बोरा को उपमहामंत्री, गोविंद सिंह नेगी को संगठन मंत्री और किशन चंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित ट्रेड यूनियन एक्टू के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि सरकार और पूंजीपतियों के गठजोड़ के कारण आज श्रमिक हितों की सबसे अधिक अनदेखी हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए चार नए श्रम कोड श्रमिकों के संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा हमला हैं। उन्होंने बताया कि इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.