बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड हरैया सतघरवा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था, वोल्टेज की स्थिति व उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, ट्रिपिंग की समस्या, लो-वोल्टेज की शिकायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली वितरण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। ...