हल्द्वानी, जुलाई 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलबसानी गांव में एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटकने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार बेलबसानी निवासी पूरन सिंह पेशे से टैंपो चालक हैं। उसकी 39 वर्षीय पत्नी विमला देवी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम तक घर में सब कुछ सामान्य था। खाना बनाने के कुछ देर बाद अचानक विमला ने घर में गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने...