मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- गोरौल, हिसं। जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय बेलवर घाट के चार शिक्षकों समेत पांच कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी है। इनमें शिक्षक शिवानी, सुभद्रा कुमारी, ऋतुराज, सबा नाज तथा लिपिक मोहन सिंह शामिल हैं। डीईओ ने अपने आदेश में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के सोते पाए जाने की बात कही है। वहीं, लिपिक के संबंध में कई शिकायतें मिलने का जिक्र आदेश में किया है। उधर, शिक्षकों एवं लिपिक ने इस कार्रवाई पर आक्रोश जताया है। साथ ही इसकी शिकायत वैशाली डीएम से कर अपने स्तर से जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...