सराईकेला, मार्च 24 -- खरसावां। खरसावां के बाजारसाई स्थित बासंती मंदिर में समिति की ओर से बेलबरण के साथ बासंती की पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। बेलबरण के साथ शुरू हुई पूजा में माता के दर्शन करने आसपास क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं मंगल कामना की। मंगलवार को महासप्तमी, बुधवार को महाअष्टमी, गुरुवार को महानवमी एवं शुक्रवार को विजयादशमी के साथ पूजा संपन्न होगी। वहीं सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें 30 ब्राह्मणों का निःशुल्क उपनयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...