पाकुड़, जून 17 -- हिरणपुर अंचल क्षेत्र के बेलपहाड़ी स्थित एक बंद पत्थर खदान में नहाने गया 25 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता युवक की पहचान बेलपहाड़ी निवासी राम पहाड़िया (25) पिता सुबोध पहाड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम पहाड़िया मंगलवार दोपहर खदान में नहाने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। खदान के बाहर उसके कपड़े, साबुन और अन्य सामान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह खदान के पानी में डूब गया हो सकता है। घटना के बाद परिजन पूरी रात खदान के बाहर डटे रहे और युवक की तलाश करते रहे। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह सीओ मनोज कुमार, बीडीओ टुडू दिलीप, तथा थाना के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा युवक की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...