नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- हिंदू धर्म में बेलपत्र का विशेष महत्व होता है। इसे बिल्व पत्र भी कहा जाता है। बेलपत्र को भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिव पूजा इसके बिना अधूरी मानी जाती है। बेलपत्र के तीन पत्ते भगवान शिव के त्रिशूल और त्रिनेत्र का प्रतीक माने जाते हैं। इसकी धार्मिक महत्ता इतनी अधिक है कि इसे मोक्ष देने वाला भी कहा गया है। मान्यता है कि यदि किसी की अंतिम यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग बेलपत्र चढ़ाते हैं। बेलपत्र ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ी का भी खास महत्व होता है। लोग इससे जुड़े उपाय करते हैं। कहते हैं कि बेलपत्र की लकड़ी का चंदन लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं कि बेलपत्र की लकड़ी का चंदन कैस...