गंगापार, फरवरी 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को सुबह भैंया गांव के सामने बेलन नहर की पुलिया के पास मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित होने के बाद निवैया गांव का गोली आदिवासी दो दिन पूर्व लापता हुई अपनी पत्नी सीता का शव समझ शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था, लेकिन उसने बताया कि वह उनकी पत्नी का शव नहीं है। उसके दाहिने हाथ पर बीना व बुद्धसेन लिखा है। बताया कि मेरी पत्नी सीता दो दिन पहले घर से वर्षभर के बच्चे के साथ कहीं चली गई है,जो आज तक नहीं लौट सकी। उसके पास आभूषण व दो मोबाइल भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.