गंगापार, फरवरी 23 -- सोमवार की सुबह शौच को निकले भैंया गांव के लोगों ने बेलन नहर में पुलिया के पास महिला का शव देखा तो सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस व कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह बेलन नहर पर पहुंच गए। नहर में औंधे मुंह महिला के शव को पानी से बाहर निकाल मौजूद लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन कोई पहचान न सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। चौकी प्रभारी अनुज राय ने बताया कि दिवंगत महिला के नाक व मुंह से खून निकला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...