बेलन नदी में नहा रहे किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ, मौत
सोनभद्र, जून 5 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में शुक्रवार की दोपहर बेलन नदी में नहा रहे एक किशोर को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। वन विभाग और ग्रामीणों ने नदी में कूदकर किशोर को मगरमच्छ से बचाकर बाहर निकाला, तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव निवासी 12 वर्षीय आदर्श पुत्र बेचन आदिवासी शुक्रवार की दोपहर गांव में ही स्थित बेलन नदी में साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। वह नदी में नहा रहा था इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया। इस पर वह चीखने चिल्लाने लगा। पास में मौजूद उसके साथियों ने भी मगरमच्छ को पकड़ते देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.