खगडि़या, जनवरी 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम नवीन कुमार सिंह अधिकारियों की टीम के साथ आठ जनवरी को बेलदौर प्रखंड, अंचल समेत विभिन्न कार्यालयों का जांच करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार के दौरान आवेदनों के निष्पादन व उसके प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज, परिमार्जन समेत अन्य कार्यों की भी जांच की जाएगी। जबकि अन्य कार्यालयों के विभागीय कायार्ें के निष्पादन समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की जाएगी। जबकि आम नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था, नागरिकों की सुविधा व कार्यालय परिसर के स्वच्छता, पंजियों के रखरखाव आदि की भी समीक्षा की जाएगी। जबकि मनरेगा, आवास योजना आदि के बारे में भी समीक्षा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.