बेलदौर : विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम की हुई शुरुआत
खगडि़या, अगस्त 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सह मिडिल स्कूल विष्णुपुर में मंगलवार से मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ अनामिका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बेलदौर एमडीएम बीआरपी रोहित कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलशन कुमार, वार्डेन रश्मि कुमारी, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा सेवक उपस्थित थे। इसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम के उद्देश्य, उपयोगिता तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डीपीओ ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम का मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.