खगडि़या, अप्रैल 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय अमरजीत तांती के पत्नी रिंकू देवी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पड़ोसी तीन महिलाओं को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना रविवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक सब्जी के लता को लेकर उत्पन्न विवाद में नामजदों ने लोहे के रड एवं डंटा से लैस होकर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...