खगडि़या, अप्रैल 9 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड में बुधवार को बद्री भरी मौसम एवं अपराह्न में हुई बूंदाबांदी से कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। खासकर रबी फसल मसलन गेहूं, तिलहन एवं दलहन के कटाई एवं थ्रेसरिंग पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। पिछले सप्ताह मंगलवार के देर रात में आई तेज आंधी तूफ़ान एवं ओलावृष्टि से मकई एवं रबी फसल खेतों में ही गिर गई थी। जिससे इसके कटाई करने में कटाई करने वाले संयंत्र कामयाबी हासिल नहीं कर पा रही है। इन फसलों की कटाई मजदूर के सहारे कच्छप गति से किसान कर रहे थे। फसल कटाई करने के बाद खेत में ही इसकी थ्रेसरिंग कर फसल तैयार करने की जुगाड़ में थे, लेकिन बुधवार को मौसम में बदलाव आने एवं बूंदाबांदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...