खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार को विशेष नामांकन शिविर आयोजित कर लगभग ढ़ाई हजार बच्चों का स्कूलों में नामांकन करवाया गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में विशेष नामांकन शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर को सफल बनाने में पोषक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी केन्द्रों के सेविका, आशा एवं अन्य पंचायतस्तरीय कर्मियों ने आवश्यक सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...