खगडि़या, अप्रैल 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के गोंगी गांव निवासी गोपाल पौद्दार के पुत्र रामानंद कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आठ विभिन्न मोबाइल नंबरों का जिक्र करते हुए गत 12 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक कॉल कर जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत है। आवेदक के मुताबिक इस संबंध में जब जान मारने की धमकी मिली तब वह अलग-अलग दिनों में थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर इसकी शिकायत की, लेकिन दोषियों पर अभी तक कोई कार्रवाई संभव नहीं हो पाई है। इससे आवेदक दहशत में जी रहे हैं। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में युवक की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.