बेलदौर : घर बनाने में अवरोध पैदा करने की शिकायत
खगडि़या, अप्रैल 26 -- बेलदौर, एक संवाददाता। कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी कृष्णमोहन शर्मा के पत्नी मरितमा उर्फ मलिया देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केवालगी जमीन पर घर बनाने में अवरोध पैदा करने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदिका ने संबंधित भूखंड का पूर्ण विवरणी अंकित करते हुए कहा कि उक्त जमीन को उसने केवाला के माध्यम से खरीद किया है। इसी भूखंड को वह अपने दखल-कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है, जिसमें नामजद जानबूझकर अवरोध पैदा कर रहे हैं। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- सरकारी काम में बाधा, सात लोगों पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.