खगडि़या, मार्च 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत निवासी शंकर शर्मा के 10 वर्षीया पुत्री अनामिका कुमारी बिजली करंट लगने से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया जहां उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक पीड़िता घटना के समय अपने घर में बिछावन की सफाई कर रही थी। इसी क्रम में वह बिजली प्रवाहित नंगे तार के संपर्क में आ गईं, जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...