खगडि़या, अप्रैल 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलेटरों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। पीएचसी प्रांगण में आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी ने की। मांगों में गत नौ माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतना नहीं किए जाने एवं इसका शीघ्र भुगतान करने, सेवा का कार्यकाल 65 वर्ष निर्धारित करने के अलावा रिटायरमेंट, पेंशन, नियमित वेतनमान आदि शामिल है। मांगों के समर्थन में आगामी 1 से 10 मई के बीच हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई। इसे सफल बनाने में संघ के कोषाध्यक्ष किरण कुमारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी, आशा कार्यकर्ता रंजू कुमारी, कंचन कुमारी, सरस्वती देवी, उषा कुमारी, ललिता कुमारी, अमेरिका देवी, बेबी कुमारी, नीलम कुमारी, गीता कुमारी, प्रेमलता कुमारी सहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.