खगडि़या, मार्च 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तेरह निवासी कमल किशोर मालाकार उर्फ भगता के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की हत्या उसके दोस्तों ने ही एक साजिश रचकर की। इसका खुलासा उसके दोनों दोस्तों ने ही पुलिस के पूछताछ के दौरान की। पुलिस ने इस मामले में बेलदौर थाना कांड संख्या 90/2026 दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, हाथ का कड़ा के साथ चांदी की हनुमान जी की चकती एवं एक मोबाइल बरामद कर इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौत के शिकार बालक एवं उसके दो दोस्त गांव में दस दिन पहले हुई एक चोरी की घटना में संलिप्त थे। मृतक हिमांशु कुमार से पहले मिले इनपुट पर चोरी की घटना का उद्भेदन हुआ एवं तीनों नाबालिग ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। मामला उजागर होने के बाद चोरी हुए सामानों की बरामदगी भी ग्रामीणो...