खगडि़या, मई 30 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के पंचायत में आगामी 2 जून को प्रस्तावित जनसहयोग शिविर में सीएम सम्राट चौधरी के आगमन की खबर पर संशय बरकरार है। हालांकि सीएम के आगमन की प्रशासनिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक विभिन्न सोशल साइटों पर प्रखंड के पीरनगरा एवं बोबिल पंचायत सरकार भवन में आयोजित जनसहयोग शिविर में सीएम सम्राट चौधरी के भाग लेने की खबर लगभग एक सप्ताह पहले दी गई थी। लेकिन इस पर तबसे संशय होने लगा जब प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा प्रस्तावित आगमन स्थल का आगमन के पूर्व कोई जायजा नहीं लिया गया। इसके साथ ही शनिवार तक प्रस्तावित आगमन को लेकर कोई चहल पहल न तो पीरनगरा में देखी गई और नहीं बोबिल में। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले हेलीपैड बनाने का काम शुरू उनके आगमन की कोई तैयारी नहीं देख कर अब यह स...