खगडि़या, मई 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता कार्य करने के दौरान बनाए गए जुगाड़ के टूट जाने से कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री सोमवार को बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना सोमवार की दोपहर में पचौत गांव निवासी मंगल साह के यहां की बताई जा रही है। घायल राजमिस्त्री का पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय जोगिंदर साह के 48 वर्षीय पुत्र देवनंदन साह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घायल मिस्त्री दीवार की चुनाई बांस के चाल के सहारे बनाए गए जुगाड़ से कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बेलदौर: राजमिस्त्री गिरकर हुआ घायल, रेफर इसी क्रम में रस्सी टूट गई, जिससे बनाया गया जुगाड़ लगभग पंद्रह फीट की ऊंचाई से नीचे टूटकर गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...