खगडि़या, अप्रैल 13 -- बेलदौर । एक संवाददाता मिट्टी खनन कर बिक्री करने के आरोप में खनन निरीक्षक ने सोमवार को एक मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त कर बेलदौर थाना को सौंप दिया। इस संबंध में खनन निरीक्षक ने थाने में ट्रैक्टर मालिक एवं इसमें संलिप्त लोगों पर सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। उल्लेखनीय है कि खनन माफिया रात में खासकर सरकारी जमीन जो उनके अवैध कब्जे में वर्षों से चल रही है, उसमें से मिट्टी खनन कर आस-पास के क्षेत्र में सात सौ से लेकर हजार रुपये प्रति ट्रेलर के हिसाब से बिक्री कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- खनन में लगी जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर- ट्रॉली सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...