खगडि़या, अप्रैल 22 -- बेलदौर । एक संवाददाता इतमादी गांव निवासी सुधो सहनी के 35 वर्षीय पत्नी चंदन देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी पति पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के सबेरे की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक वह अपने हिस्से की जमीन पर पशुओं को रहने के लिए एक मवेशी शाला बनवा रही थी। जिससे नाराज हो नामजद बुधो सहनी एवं उसकी पत्नी मूंगा देवी ने घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- बेलांव से ओवरलोड बालू लदे ट्रक को पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.