खगडि़या, मार्च 12 -- बेलदौर । एक संवाददाता महेशखूंट पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी बीरबल चौरसिया के चालीस वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार चौरसिया ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर काशनगर थाना के एक व्यक्ति को नामजद एवं चार पांच अज्ञात को अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर नकद एवं वाहन पर लदे कोल्ड ड्रिंक अपने गोदाम पर जबरन उतार कर सूनसान जगह पर ले जाकर मुक्त कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की संध्या की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक वह एवं उसका एक सेल्स मेन मंगलवार के अपराह्न में चार चक्का वाहन पर एक कंपनी का कोल ड्रिंक बिक्री करने के लिए हनुमान नगर गांव गया हुआ था जहां एक अंजान व्यक्ति कोलड्रिंक लेने की बात कहकर अपना मोबाइल नंबर देकर बाइक से आगे बढ़ गया। पीड़ित जब वहां से निकल कर महिनाथनगर नहर पर पहुंचा तो काशनगर गांव निवासी स्वर्गीय कैलू चौरसिया के...