खगडि़या, मार्च 27 -- बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन गांव निवासी सत्तन राम ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर पत्नी के गले से जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसने गांव में बने रविदास मंदिर में जलावन रखने का विरोध किया तो नामजद अखिलेश कुमार राम, आशा कुमारी, सुनील राम, खूशबू देवी आदि ने नाराज हो घटना को अंजाम दिया जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.