खगडि़या, जून 15 -- बेलदौर । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र से चलने वाली बस स्टैंड से मनमानी ढंग से भाड़े वसूली की जाती है। मालूम हो कि यात्रियों से सरकारी स्तर से निर्धारित राशि पूर्व का 1.60 रुपया किलोमीटर वहीं अब नए निर्धारित 1.71 रुपए किलोमीटर भाड़ा निर्धारित किया गया। जबकि यात्रियों से तीन रुपए प्रति किलोमीटर भाड़ा वसूला जा रहा है। जिसे लेकर यात्री और वाहन संचालकों में बहस भी होती है। वहीं अभिषेक राज बस के मालिक धर्मवीर सहनी, रितिक वर्ष के मालिक कृष्णा मिश्रा, बलराम कृष्ण के मालिक दीपक सिंह ने बताया कि खगड़िया से बेलदौर 50 किलोमीटर भाड़ा 80 रुपया, बेलदौर से उसराहा 15 किलोमीटर भाड़ा 30 रुपए के बदले में आठ रुपया ज्यादा लिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...