खगडि़या, अगस्त 9 -- बेलदौर । एक संवाददाता कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही बलैठा पंचायत के मुनि टोला पचाठ में कटाव तेज हो गई, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर कोसी किनारे बसे इस गांव के निकट कोसी कटाव तेज है, जिससे दर्जनों एकड़ उपजाऊ भूमि कोसी के गर्भ में समाने लगी है। जानकारी के मुताबिक कोसी किनारे बसे पचाठ मुनी टोला गांव को कोसी के गर्भ में विलीन करने के कोसी का कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। कटाव से अब तक तीन परिवार, जिनमें रामरूप मुनी, उपेन्द्र मुनी एवं चतुरी शर्मा का नाम शामिल है। इनका आशियाना कोसी नदी में विलीन हो गया है। इसके साथ ही इस टोले के एक दर्जन से अधिक परिवारों के सामने विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दर्जनों एकड़ उपजाऊ जमीन कटकर कोसो नदी में विलीन हो चुकी है। जिससे इन परिवारों को छठी बार विस्...