खगडि़या, जून 2 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर पैक्स का चुनाव बुधवार को सबेरे सात बजे से प्रारंभ हो कर अपराह्न साढ़े चार बजे तक चलेगी। इसके लिए सभी पूर्व तैयारी पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव फरवरी में प्रस्तावित था। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। पैक्स अध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। मतदान के लिए आदर्श मिडिल स्कूल बेलदौर में छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 3865 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसे सफल बनाने के लिए चुनाव अधिकारियों ने 24 पोलिंग एजेंट, एक पीसीपी,चार रिजर्व पोलिंग पार्टी व एक रिजर्व पीसीपी की व्यवस्था की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...