खगडि़या, मार्च 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के श्रीपुर गांव निवासी 75 वर्षीया उर्मिला देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने दोनों पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाते हुए समुचित परवरिश नहीं करने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक नामजद दो पुत्र में से एक पुत्र संजय रजक टोला सेवक के पद पर कार्यरत है। आवेदिका के मुताबिक दोनों पुत्रों ने उसका जमीन पर भी कब्जा कर लिया है, जिससे होने वाली आमद भी वह ले लेता है। आमदनी का कोई ठोस श्रोत नहीं रहने से उसके सामने जीवन यापन करने के लिए भिक्षाटन छोड़ कर दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...