खगडि़या, मई 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने सोमवार को उसराहा पुल के निकट सघन जांच कर दो युवक को बीएनएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लेकर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक की पहचान पसराहा निवासी स्वर्गीय अशोक सिंह के पुत्र रौशन कुमार एवं नवगछिया थाना के श्रीपुर गांव निवासी लेटो सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बीपी मंडल पुल एवं आस-पास के क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...