खगडि़या, अप्रैल 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता थाना में पदस्थापित एक दारोगा के आवास में चोरों ने चोरी कर ली। चोरी हुए एक सामान भी बरामद कर लिए जाने की खबर है, लेकिन इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने की बात बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एक स्मैकर दारोगा के आवास में प्रवेश कर गैस सिलेंडर व बर्त्तन की चोरी कर ली। इसके पहले प्रेशर कुकर की के अलावा एक ऑटो का बैट्री चोरी कर ली थी। चोरी किए गए सिलेंडर की बरामदगी के बाद पुलिस ने इसमें लिप्त स्मैकर को चिन्हित किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने पुत्र के फरार होने के एवज में उसके पिता को हिरासत में लेकर उसे हाजिर करने का दबाव बनाया। मामला समझौता में बदल गई एवं पिता ने पुत्र के अपराध को स्वीकार कर चोरी कर बेचे गए सामान के समतुल्य राशि चुकता कर थाने से मुक्त हुआ। हालांकि इसकी आ...