खगडि़या, मार्च 17 -- बेलदौर, एक संवाददाता थाना चौक पर नगर पंचायत के द्वारा बनाया गया सामुदायिक शौचालय उद्घाटन के चार माह के अंदर ही बदहाल हो गया है। जो जांच का बिषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा षष्टम वित्त निधि योजना के तहत नगर पंचायत बेलदौर के वार्ड नंबर 12 में आदर्श थाना बेलदौर के समीप सामुदायिक शौचालय सह स्नानघर का निर्माण करवाया गया था। इस योजना की प्राक्कलित राशि लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये बतायी जा रही है। बताया जाता है कि उक्त सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन गत 29 नवंबर 2025 को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता कुमारी के द्वारा किया गया था। पर, उद्घाटन के महज चार महीने के अंदर ही शौचालय की स्थिति बदहाल हो गई। वर्तमान समय में परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे लोग शौचालय और स्नानघर का उपयोग करने से परहेज...