खगडि़या, जून 1 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीडब्ल्यूडी रोहियामा मिडिल स्कूल के निकट सोमवर को खड़े ट्रैक्टर में एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार के संध्या की बताई जा रही है। घायल बाइक सवार का पहचान पनशलवा गांव निवासी छतरी शर्मा के पुत्र भवेश शर्मा के रूप में की गई है। घायलावस्था में उसका इलाज आसपास के लोगों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर खड़ी ट्रैक्टर के टेलर पर मजदूर मकई का बोरा लोड कर रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल इसी क्रम में घटनास्थल पर घर जाने के क्रम में बाइक चालक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...