खगडि़या, अप्रैल 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर पनशलवा पीडब्ल्यूडी सड़क में स्थित रोहियामा गांव में एक ट्रक के ठोकर लगने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आस-पास के लोगों के सहयोग से पीएचसी में भर्ती करवाया गयौ। घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है। घायल का पहचान मुंगेर जिला के चंडिका स्थान निवासी विलास प्रसाद सिंह के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक घायल सुमित बेलदौर थाना क्षेत्र के चक्रमणियां गांव में स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। घटना के समय वह बाइक से उसराहा की ओर जा रहा था इसी क्रम में घटनास्थल पर गिट्टी लोडेड ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन चालकों के सतर्कता के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.