खगडि़या, अप्रैल 22 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने बुधवार को नगर पंचायत के एक व्यक्ति के यहां छापामार कर एक लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस के आने की खबर पर कारोबारी भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस संबंध में बेलदौर नगर पंचायत निवासी उमेश शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक लोगों से पुलिस को संबंधित कारोबारी के यहां लगभग 20 लीटर देसी शराब के दर्जनों पाउच में होने की जानकारी मिली थी। यह भी पढ़ें- छापेमारी में झोपड़ी से देसी शराब बरामद, धंधेबाज फरार जानकारी पर जब पुलिस ने छापामरी किया तो केवल एक लीटर ही देसी शराब बरामद हो पायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...