बेलदौर: कलश यात्रा के साथ त्रिदिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू
खगडि़या, अप्रैल 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता कलश यात्रा के साथ ही गुरूवार से स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया। इसकी शुरुआत गायत्री परिवार के पंडितों ने मंगल कलश यात्रा का देव पूजन कर की। इसमें 501 कन्याओं के अलावा गाजे-बाजे के साथ कन्या के अभिभावक एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, ज्ञान ज्योति का लाल मशाल, हम घर-घर तक ले जाएंगे, देश की शक्ति नारी है सहित कई आध्यात्मिक नारे लगाए जा रहे थे। कलश यात्री कलश में जल भर कर नगर पंचायत के सत्संग भवन रोड, दुर्गा स्थान रोड, भगवती स्थान थाना चौक, कचहरी रोड का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कर इसका समापन किया। यह भी पढ़ें- बेलदौर: कलश यात्रा के साथ त्रिदिवसीय 24 कुण्डीय गायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.