खगडि़या, मार्च 8 -- बेलदौर, एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ फुलवड़िया गांव में स्थित नवटोलिया बासा में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। इस घटना में बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी स्वर्गीय बंदेलाल साह के पुत्र शंकर साह, स्वर्गीय लतरी रजक के पुत्र जितेंद्र रजक एवं किशोर रजक के एक एक फूस का घर जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर चल रही चर्चाओं के मुताबिक आग जान- बुझ कर लगाई गई है, जो कि जांच का विषय बनता है। पीड़ित के मुताबिक आग लगाने का मुख्य मकसद जमीन पर अवैध कब्जा करना है। इधर सीओ अमित कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आलोक में पीड़ित परिवारों को सहाय्य राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.