बेलदौर: अलग-अलग मामले में चार गिरफ्तार
खगडि़या, जून 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में दो मारपीट के नामजद अभियुक्त, एक वारंटी एवं एक शराबी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेलदौर थाना कांड संख्या 177/26 नामजद अभियुक्त पिता योगेन्द्र उर्फ योगो उर्फ भोगेन्द्र शर्मा, पुत्र राजा कुमार, एक वारंटी रोहियामा गांव निवासी स्वर्गीय विशुनदेव चौधरी के पुत्र उदय चौधरी एवं नगर पंचायत बेलदौर निवासी शराबी सुशील शर्मा के पुत्र अमरेंद्र कुमार का नाम गिरफ्तार होने वालों में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.