अमरोहा, मई 2 -- ढवारसी। पिछले तीन माह से पत्नी व बच्चों संग ससुराल में रह रहे बेलदार ने सुसाइड किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, परिजन सुसाइड की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के दहपा निवासी गौरव जाटव पुत्र रामपाल पिछले करीब तीन माह से पत्नी अनीता व दो बच्चों के संग आदमपुर कस्बा स्थित ससुराल में रह रहा था। साले विजेंद्र के मुताबिक गौरव बुधवार सुबह संभल जनपद के गांव रसूलपुर पांयती में बेलदारी का कार्य करने गए थे। इसी बीच शुक्रवार दोपहर परिजनों को पता लगा कि गौरव का शव कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सिकंदराबाद गांव के लिंक मार्ग पर मैंथा के खेत में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। परिजन थाने पहुंचे तो पता लगा कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने परिजनों को जा...