बांका, मार्च 20 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलडिहा गांव में बुधवार की रात गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में तीन संदिग्धों को थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर पीड़ित जख्मी अनुज कुमार का इलाज भागलपुर में कराया जा रहा है। एक तरफ जहां इस गोली कांड से बेलडिहा गांव में दहशत का माहौल है। वहीं थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर दो दो गोली कांड हो जाने से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। विदित हो की रत्तोचक नवटोलिया गांव में वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जबकि बुधवार की रात बेलडिहा में गोली कांड हो गया। इस गोली कांड में पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। युवक को गोली मारने...