मुजफ्फर नगर, जून 3 -- भोपा। गांव बेलड़ा में गंग नहर पुल से नहर में कूदे किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन गंग नहर में किशोर की तलाश में जुटे हैं। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गांव नन्हेड़ी निवासी 16 वर्षीय अलीशान सोमवार को घर पर बिना बताए बाइक से गांव बेलड़ा में मामा के घर पहुंचा था और पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और किशोर की गंग नहर में तलाश की। सीसीटीवी कैमरे में भी किशोर नहर पुल की ओर जाता दिखाई पड़ा है। परिजनों गंग नहर पुल पर किशोर की तलाश करने में जुटे हैं, लेकिन किशोर का सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- गायब किशोर का गंग नहर में आत्महत्या करने की आशंका, तलाश जारी प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगनहर में किशोर की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...