बांका, दिसम्बर 16 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। सबलपुर पंचायत अंतर्गत बेलटिकरी गांव में मंगलवार को नवनिर्मित एवं जीर्णोद्धारित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया।बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार,बीपीआरओ उमेश कुमार सिंह तथा सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।मालूम हो कि उक्त सामुदायिक भवन पर गांव के ही एक व्यक्ति अमीन बगवै द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था,जिसे प्रशासन की तत्परता से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।इसके बाद मुखिया निखिल बहादुर सिंह के प्रयास से 15 वीं वित्त आयोग की राशि से भवन का जीर्णोद्धार कराया गया और अब इसे ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया है।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक भवन ग...