जमशेदपुर, जनवरी 4 -- पटमदा प्रखंड अंतर्गत बेलटांड़ से चुड़दा-बांसगढ़ होते हुए पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जोड़सा गांव तक जाने वाली 10 किमी सड़क पूरी तरह जर्जर है। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हैं और गिट्टियां बिखर चुकी हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुर्घटना की आशंका से क्षेत्र के ग्रामीण हमेशा चिंतित रहते हैं। इस सड़क से पश्चिम बंगाल के लोग भी जरूरी काम से रोज जमशेदपुर आना-जाना करते हैं। साथ ही पटमदा के लच्छीपुर, लावा, गोबरघुसी व जोड़सा पंचायत के दर्जनों गांवों के सैकड़ों छात्र स्कूल, कॉलेज एवं ग्रामीण जरूरी काम में प्रखंड व अंचल कार्यालय आते हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भयावह हो जाती है।...