बिहारशरीफ, मई 8 -- बेलछी में तीन दिवसीय बाबा चौहरमल मेला कल से शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में तीन दिवसीय बाबा चौहरमल मेले की शुरुआत 10 से होगी। आयोजक विजय पासवान, प्रमोद पासवान व अन्य ने बताया कि मेला की शुरुआत क्षेत्रीय सांसद अरुण भारती करेंगे। 12 तक लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए बेहतर व्यवस्था की गयी है। मेले में कई साधु-संत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...