धनबाद, मई 12 -- धनबाद। उपायुक्त के साथ जेआरडीए एवं बीसीसीएल के अफसरों ने मंगलवार को बेलगडिया का दौरा किया। अधिकारियों की टीम ने बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ हीं बेलगड़िया में रोजगार के दृष्टिकोण से विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि चिन्हितीकरण पर भी चर्चा हुई। मालूम हो कोयला राज्यमंत्री के 13 मई को प्रस्तावित धनबाद दौरे को लेकर यह सब कवायद चल रही है। झरिया पुनर्वास पर अहम बैठक होनी है। इसके पूर्व बेलगडिया में सुविधा और विकास योजनाओं का ब्लूप्रिंट पहले तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्लेग्राउंड के लिए भूमि चिन्हित करने, झाड़ियों की साफ-सफाई कराने तथा ट्रेंच कटिंग का कार्य कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक साथ ही तालाब सौंदर...