धनबाद, मई 23 -- बेलगड़िया टाउनशिप में भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को आवंटित किए गए फ्लैट के लीज ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। यह निर्देश डीसी आदित्य रंजन ने दिया है। डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा कर रहे थे। इस क्रम में बलियापुर के अंचल अधिकारी ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप के लिए बीसीसीएल की ओर से किए गए भूमि अधिग्रहण के म्यूटेशन का काम अंतिम चरण में है। यह जल्द पूरा हो जाएगा। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए डीसी ने कहा कि म्यूटेशन का काम पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से लीज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में डीसी ने निरसा पॉलिटेक्निक, आरएसपी कॉलेज झरिया, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी का जिला कार्यालय, गोविंदपुर में सिटी फॉरेस्ट निर्म...