बेलगड़िया में कपड़ा उद्योग के लिए बेंगलुरु जाएगी बीसीसीएल टीम
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम 19 और 20 जून को बेंगलुरु स्थित आदित्य बिड़ला समूह के वस्त्र उद्योग व औद्योगिक पार्क का भ्रमण करेगी। इस दौरान टीम वस्त्र उद्योगों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन व्यवस्था, उत्पादन प्रणाली और रोजगार सृजन मॉडल का अवलोकन करेगी। साथ ही झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के अंतर्गत बेलगड़िया टाउनशिप में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप औद्योगिक पहल की संभावनाओं का अध्ययन होगा। प्रतिनिधिमंडल में डीटीओपी संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (जेएमपी) राजीव चोपड़ा, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के अधिकारी समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। बीसीसीएल और जेआरडीए प्रतिनिधिमंडल का दौरा केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी के निर्देशों के अनुरूप हो रहा है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.